सीधी – जिले में औसत वर्षा 610.8 मि.मी. दर्ज

0
850

सीधी – जिले में औसत वर्षा 610.8 मि.मी. दर्ज

समय INDIA 24, सीधी। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 01 अगस्त को सीधी जिले में 73.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। तहसील रामपुर नैकिन में 120.0 मि.मी., चुरहट में 37.5 मि.मी., गोपद बनास में 71.2 मि.मी., सिहावल में 90.2 मि.मी., बहरी में 53.0 मि.मी., मझौली में 58.0 मि.मी. और कुसमी में 86.2 मि.मी. वर्षा हुई है।

उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक 610.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। 01 जून से 01 अगस्त तक तहसील चुरहट में सर्वाधिक वर्षा 708.0 मि.मी. दर्ज की गई है। तहसील रामपुर नैकिन में 558.7 चुरहट में 658.0 गोपद वनास में 680.6 सिहावल में 634.8 मझौली 585.0 मि.मी. और कुसमी में 450.4 मि.मी. औसत वर्षा हुई है जबकि गतवर्ष इसी अवधि में जिले में 482.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई थी। गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष 111.9 मि.मी. औसत वर्षा अधिक हुई है।