भाजपा दलितों, वंचितो, शोषितो, निर्धनो की पार्टी, मोदी उन के उत्थान के लिए कृत संकल्पित – लाल सिंह 

0
924

भाजपा दलितों, वंचितो, शोषितो, निर्धनो की पार्टी, मोदी उन के उत्थान के लिए कृत संकल्पित – लाल सिंह 

समय INDIA 24, सीधी। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने वर्चुलिय सभी जिला केंद्रों पर आयोजित ई चिंतन सत्र में गरीबों को सशक्त बनाने के लिए कल्याणकारी योजनाओं विषय पर मार्गदर्शन करते हुए अनेकों योजनाएं गिनाई।

मध्य प्रदेश कि प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर्य ने कहा कि भारत को समर्थ एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए देश के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊपर उठाना होगा । हर हाथ को काम और हर काम के लिए निपुण व्यक्ति। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गरीबों, दलितों, शोषितो, वंचितो, निर्धनी के साथ-साथ सभी वर्गों, सभी जातियों एवं सभी संप्रदाय के लोगों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों, कार्यक्रमो एवं योजनाओं को गिनाते हुए उनकी भरपूर तारीफ की। वही कांग्रेस को एक परिवार के उत्थान और विकास की पार्टी बताते हुए उसकी भर्त्सना करते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में केवल गांधी नेहरू परिवार का ही भला हुआ है । उसके अलावा सभी की को नजर अंदाज किया गया। उसकी हर योजना केवल गांधी और नेहरू के नाम पर होतीं थी।

https://samayindia24.comअगस्त-माह-से-बैंकिंग-सेवा/

भाजपा जिला पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रमुख रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डा राजेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष में डॉ विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी,अनिल पांडे, जिला महामंत्रीयों में विवेक कोल, डॉ मनोज मिश्रा, कार्यालय मंत्री रमेश गुप्ता, राकेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरस्वती बहेलिया, मंडल अध्यक्षों में संजय सिंह चौहान, धर्मेंद्र शुक्ला ,राजेश्वर पटेल, मुगलेश जायसवाल, सतीश सिंह, मनोज भुजवा, पवन मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।