अमित कुमार गौतम “स्वतंत्र” सीधी। जिले के किसान रबी फसलों के हुए नुकसान से अभी उभर भी नहीं पाए थे कि जंगली सूअरों ने अब खरीफ फसल नष्ट कर किसानों को मुसीबत में डाल दिया है। किसानों के अनुसार अब तक सूअरों के द्वारा ज्वार /बाजरा मक्का की फसलों को तीस से पचास फीसदी तक नष्ट कर दिया गया है। दिन रात रखवाली करने के बाद भी जंगली सूअर फसलों को नष्ट कर रहे हैं। सूअरों से फसलें बचाने के लिए किसान अपनी फसलों की रात दिन रखवाली कर रहे हैं, फिर भी पलक झपकतें ही सूअरों द्वारा फसलों को बर्बाद किया जा रहा है।
हिसंक हुए सूअरों से डरे सहमे रहते हैं किसान
किसानों का कहना है कि वे रात्रि में अपनी फसलों की रखवाली करने जाते हैं। यदि बिना लाठी या टाॅर्च के जंगली सूअरों को खेत से भगाने का प्रयास किया जाता है तो जंगली सूअर कभी-कभी इतने हिंसक हो जाते हैं, कि हमारे पीछे पड़ जाते हैं। जंगली सूअरों से डरे सहमे किसान लाठी,टॉर्च और पटाखे चलाकर अपनी और फसल की सुरक्षा करने में लगे रहते है।
इनका कहना है:-
मेरी 0.20 हे. में खड़ी मक्का ज्वार / बाजरा की फसल को जंगली सूअरों द्वारा नष्ट कर दिया गया है। इसके पहले आलू फसल को जंगली सूअर नष्ट कर दिए थे अब हम क्या करेंगे मेरा तो बहुत नुकसान हो चुका है।
– सुखचंद्र शुक्ला, किसान ग्राम सोनाखाड़,खैरही