नाइजीरिया में डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित हुए सीधी के अजय
समय INDIA 24, सीधी। शहर के नजदीकी ग्राम जमोड़ी निवासी डॉ अजय कुमार गौतम को नेतृत्व और कॉर्पोरेट प्रशासन में प्रतिष्ठित डॉक्टरेट डिग्री (डी.एससी) कि उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान यूरोपीय – अमेरिकी विश्वविद्यालय नाइजीरिया द्वारा शनिवार 13 नवम्बर को प्रोफेसर जॉन केर्सी (अध्यक्ष EAU) डॉ. ल्यूक ओकोजी (अंतर्राष्ट्रीय भागीदार) प्रो. मोहम्मद सानुसी अहमद (कुलाधिपति) की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
डॉ अजय ने बताया कि यूरोपीय – अमेरिकी विश्वविद्यालय नाइजीरिया द्वारा वर्ष में चयनित लगभग 20 व्यक्तियों को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा व कार्य में उन्हे डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया जाता है । यह सम्मान नाइजीरिया में मेरे पिछले 4 वर्ष की बिजनेस अचीवमेंट और रिकॉर्ड को देख कर नाइजीरिया शिपर्स काउंसिल और एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के सिफारिश से निजी व्यवसाय के मालिक के रूप में चयनित किया गया था।
डॉ अजय गौतम को नाइजीरिया में डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किए जाने पर विद्या प्रसाद गौतम, के. पी. गौतम, डॉ राकेश गौतम, कमलेश गौतम, अमित कुमार स्वतंत्र ने शुभकामनाएं दी है और परिवार सहित जिले के समाजसेवियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।