त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022
जिला निर्वाचन कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित
समय INDIA 24@सीधी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मुजीबुर्रहमान खान द्वारा आदेश जारी कर पंचायत आम निर्वाचन 2022 के लिए जिला स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय सीधी में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसके प्रभारी अधिकारी ए.एस. शुक्ला प्र. कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्याव्यवसायी सीधी है। कन्ट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07822-252315 है। कन्ट्रोल रूम के निरन्तर 24 घण्टे संचालन हेतु अधिकारियो/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जारी आदेशानुसार प्रातः 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक दधीच सिंह उपयंत्री लो.नि.वि., आशा गुप्ता सहायक ग्रेड-3 सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य वि. एवं गुलाब केवट चौकीदार सहायक संचालक मत्स्योद्योग की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक गंगा प्रसाद मरावी उपयंत्री महान नहर संभाग सीधी, नीलेश नामदेव लेखापाल जिला शिक्षा केन्द्र एवं राधेश्याम वर्मा भृत्य कृषि उपज मंडी सीधी, रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक वीरेन्द्र सिंह उपयंत्री महान नहर संभाग सीधी, अशोक कुमार तिवारी सहा. मानत्रिकार एवं नरेन्द्र तिवारी भृत्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा रिजर्व में राहुल शाडिल्य खनि निरीक्षक जिला खनिज कार्यालय, प्रकाश कुमार पाण्डेय सहायक ग्रेड-3 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं दीपक केवट भृत्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सीधी की ड्यूटी लगाई गई है।
कलेक्टर श्री खान ने उक्त कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि तत्काल स्थानीय निर्वाचन कार्यालय में उपस्थित होकर कन्ट्रोल रूम का संचालन करना सुनिश्चित करें।