नगर मंडल भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है – शिव नारायण सिंह
समय INDIA 24, के.जी. पाण्डेय @ उमरिया। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला संगठन के मार्गदर्शन में नगर मंडल उमरिया भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यसमिति बैठक स्थानीय सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में बांधवगढ़ विधानसभा विधायक शिव नारायण सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, दिनेश त्रिपाठ, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कोल, महामंत्री नीरज चंदानी सहित अन्य जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में पटाखों और ढोल नगाड़ों की गूंज में भाजपा का ध्वज फहराया गया। भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करते हुए बैठक का शुभारंभ किया||
बैठक में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा राष्ट्र की जय चेतना का गान वंदे मातरम् राष्ट्रभक्ति प्रेरणा का गान वंदे मातरम वर्ग गीत लिया गया इसके बाद उपस्थित अतिथियों का फूल माला बैच एवं भाजपा का पटका पहनाकर उनका मंडल पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया नगर अध्यक्ष राजेंद्र कोल ने स्वागत भाषण देते हुए नगर किये पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यो एवं सेवा ही संगठन के दौरान किये गए कार्यो को सबके समछ रखा तथा उपस्थित जनों का अभिनंदन किया साथ ही जिला महामंत्री दीपक छत्तवानी ने सेवा ही संगठन के किये गए कार्यो का विस्तृत रूप से उल्लेख किया।
नगर भाजपा ने किया वरिष्ठ जनों का शाल श्रीफल से किया अभिनंदन
नगर भाजपा मंडल उमरिया के पदाधिकारियों द्वारा नगर में भाजपा के वरिष्ठ जन जिन्होंने पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक लगातार पार्टी को बढ़ाने में पार्टी को आगे ले जाने में अपना संपूर्ण जीवन न्योछावर किया संघर्ष तपस्या त्याग और बलिदान करके पार्टी को इतना मजबूत किया उन सभी वरिष्ठ जनों का नगर भाजपा ने शाल श्रीफल से अभिनंदन किया जिनमें दिनेश त्रिपाठी राकेश शर्मा कैलाश द्विवेदी मोहन द्विवेदी माधव खटीक श्रीमती आभा निगम सुधा द्विवेदी धीरज सोनी शैलजा राय राधिका सोनी दिलीप सचदेव दिवाकर सिंह चंदेल देवेंद्र तिवारी अतुल जैन प्रमुख है||
अतिथियों ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित
नगर भाजपा मंडल कार्यसमिति को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी ने एवं पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं की भूमिका उनका आचरण व्यवहार पर काम करने का ढंग पार्टी में नए आए हुए सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को उन्होंने वृहद रूप से समझाया तथा पार्टी की रीति नीति विचारधारा और केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को भी विस्तृत रूप से उनके समक्ष रखा इसके पश्चात जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने कार्यकर्ता की संगठन में क्या भूमिका नए पदाधिकारी कैसे आगे बढ़े उनका व्यवहार काम करने की कार्यशैली पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला अंत में मुख्यातिथि बांधवगढ़ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक शिव नारायण सिंह ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी के असली पूंजी उनके कार्य करता है जिनके लिए हम सभी समर्पित है कार्यकर्ताओं को लगातार जनता से सीधा संपर्क बनाए रखना होगा और मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक हम सब को घर-घर तक पहुंचाना होगा उन्होंने कार्यसमिति के वृहद आयोजन के लिए मंडल के सभी पदाधिकारियों को अपनी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई दी और इस भव्य कार्यक्रम की सराहना की|
नगर मंडल भाजपा ने दिवंगत हुए कार्यकर्ताओं को दी विनम्र श्रद्धांजलि
नगर भाजपा मंडल उमरिया के द्वारा नगर में दिवंगत हुए भाजपा कार्यकर्ताओं तो अपनी विनम्र श्रद्धांजलि उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया जिनमें शैलेंद्र जैन वीरेंद्र सिंह चंदेल बंसीलाल अग्रवाल नत्थू लाल बगड़िया देवेंद्र जैन श्याम लाल खटीक गुलाब गुप्ता रणजीत सिंह गुड्डा राम बिहारी द्विवेदी सोम लता द्विवेदी सरदार हरभजन सिंह अंशु भट्ट दीपेंद्र सिंह को याद करते हुए उनके द्वारा पार्टी के लिए किए गए कामों को याद करते हुए सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की| साथ ही कोरोना कॉल में दिवंगत हुए नगर में सभी दिवंगत पुण्य आत्माओं को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए||कार्यक्रम एवं बैठक का संचालन नगर महामंत्री नीरज चंदानी ने किया तथा उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रदर्शनआशीष राय महामंत्री ने किया। अंत उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया इस दौरान जिले के उपाध्यक्ष धनुषधारी सिंह चंदेल ज्ञानेंद्र सिंह गहरवार महामंत्री और मंडल के प्रभारी अरुण चतुर्वेदी नरेंद्र गिरी गोस्वामी सुमित गौतम केशव यादव विनय मिश्रा मीडिया राहुल सिंह देवानंद स्वामी सुनील खटीक सिद्धार्थ सिंह सेंगर राहुल गौतम विक्रम सिंह सविता सोंधिया मंजूलता सिंह कपूरिया बाई उमा महोबिया सुमित्रा विश्वास महेंद्र गुप्ता संदीप गुप्ता पुष्पेंद्र सिंह चंदेल धर्मेंद्र गुप्ता राकेश गुप्ता जितेंद्र बारी सुजीत सिंह मनीष सिंह अपूर्व जैन रानी बर्मन सिया चौधरी राजा तिवारी राकेश दर्दवंशी मंगल सिंह सुनील बर्मन प्रमोद कुमार आलोक पांडे राजेंद्र कुशवाहा सुशील प्रजापति हिमांशु दुबे कुलदीप खटीक हिमांशु यादव सुमित उपाध्याय अतुल रजक शिवम असाटी अमरीश उपाध्याय राजा बर्मन आयुष पाठक अखंड प्रताप सिंह गोपाल तिवारी नितिन बसानी सचिन पांडे दीपू दुबे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।